वाइस एडमिरल अनुराग जी थपलियाल, एवीएसएम

महानिदेशक भारतीय तटरक्षक

 
   

       वाइस एडमिरल अनुराग गोपालन थपलियाल(01773-बी) का जन्म 17 फरवरी 1955 को हुआ था । इन्होंने देहरादून वाराणसी तथा लखनऊ से शिक्षा ग्रहण की । ये नौसेना अकादमी से स्नातक हैं तथा इन्होंने भारतीय नौसेना में एक जुलाई 1977 को कमीशन प्राप्त किया ।

         वाइस एडमिरल ए जी थपलियाल नौचालन एवं वायुयान निर्देशन (एनडी) में विशेषज्ञ हैं तथा इन्होंने समुद्री एवं तटीय दोनों में विभिन्न संक्रियात्मक एवं स्टाफ नियुक्तियों को संभाला है । समुद्र में संक्रियात्मक कार्यकाल की मेजबानी के अतिरिक्त ए एस डब्ल्यू गश्ती पोत अजय,मिसाइल कार्वेट खुकरी,स्टीलथ फ्रिगेट टबर तथा स्वदेशी विध्वंसक मैसूर की कमान की है । वाइस एडमिरल थपलियाल को (नौचालन अफसर के रूप में) पोलैण्ड में आई एन एस चीता की कमीशनिंग करने तथा रूस में आई एन एस अजय एवं टबर दोनों का कमान अफसर रहने का भी सौभाग्य प्राप्त है । फ्लैग अफसर पूर्वी बेड़ा विशाखापट्टनम के फ्लीट ऑपरेशन अफसर भी रह चुके हैं ।

         इन्होंने समान रूप से कई महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण तटीय नियुक्तियों को संभाला है जिसमें मुख्य अनुदेशक एन डी स्कूल,उपनिदेशक नौसेना संक्रिया तथा संयुक्त निदेशक नौसेना योजना, एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (नौसेना) नई दिल्ली एवं निदेशक, समुद्री युद्ध-पद्धति केंद्र (विशाखापट्टनम) सम्मिलित है ।

         रियर एडमिरल रैंक की पदोन्नति पर, इन्होंने स्टाफ प्रमुख, मुख्यालय पूर्वी नौसेना कमान का कार्यभार ग्रहण किया तथा बाद में एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय (नौसेना) में सहायक नौसेना अध्यक्ष (सूचना युद्ध-पद्धति एवं संक्रिया) तथा फ्लीट कमांडर, पूर्वी बेड़ा के रूप में कार्य किया । इन्हें 01 अक्तूबर 09 को वाइस एडमिरल रैंक की पदोन्नति मिली । ये सितंबर 09 से जनवरी 12 तक भारतीय नौसेना अकादमी एझीमाला के कमांडेंट थे तत्पश्चात भारतीय नौसेना के कार्मिक प्रमुख बने । वाइस एडमिरल ए जी थपलियाल ने महानिदेशक भारतीय तटरक्षक का वर्तमान कार्यभार 28 फरवरी 2013 को ग्रहण किया ।

         वाइस एडमिरल अनुराग थपलियाल नेवल वार कॉलेज न्यू पोर्ट, रोड आईलैंड यू एस ए तथा डी एस एस सी,वेलिंगटन के छात्र रहे है तथा भौतिक शास्त्र एवं रक्षा अध्ययन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है । फ्लैग अफसर अति विशिष्ट सेवा पदक के प्राप्तकर्ता है तथा इन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा नवंबर 2010 में बधाई प्रदान की गई है ।

         फ्लैग अफसर का विवाह श्रीमती रचना थपलियाल से हुआ है एवं इनके दो पुत्र हैं, आदित्य जो भारतीय नौसेना में लेफ्टीनेंट कमांडर तथा अश्विन एक प्राइवेट फर्म में इंजीनियर हैं ।

         वाइस एडमिरल थपलियाल गोल्फ, बैडमिंटन खेलते हैं, इन्हें तैराकी पसंद है तथा फोटोग्राफी के साथ पढ़ने के शौकीन हैं ।   

© 2008 भारतीय तटरक्षक, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
 तटरक्षक मुख्यालय, राष्ट्रीय स्टेडियम परिसर, नई दिल्ली - 110001

हमसे संपर्क करें